शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं : निवेदिता सिन्हा
आर.सी. सेंट्रल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

पटना, 05 सितम्बर 2026। राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वरिष्ठ शिक्षिका अमृता सिन्हा ने किया जबकि कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सुविख्यात शिक्षाविद्, समाजसेविका एवं राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका निवेदिता सिन्हा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया।आगत अतिथियों का परिचय शिव कुमार साहू ने कराया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए शिक्षिका सरिता कुमारी ने कहा कि शिक्षकों के उपर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है,उस महत्ती जिम्मेवारी का निर्वहन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है फिर भी हमें इससे घबराना नहीं है बल्कि आगे बढ़ते जाना है।
शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाले सच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं। एक आदर्श शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारकर उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाता है। ये बातें निवेदिता सिन्हा ने आर.सी. सेंट्रल स्कूल, एजी कॉलोनी, मेन रोड, पटना के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन-मूल्यों, नैतिकता, कर्तव्यबोध और राष्ट्रप्रेम की शिक्षा भी प्रदान करते हैं। आज के बदलते परिवेश में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। शिक्षक ही नई पीढ़ी को संस्कारित, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाकर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर सकते हैं।
समारोह में विद्यालय के शिक्षकों को उनके समर्पण, उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि शिक्षक का सबसे बड़ा पुरस्कार उसके विद्यार्थियों की सफलता और उनके अच्छे संस्कार हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा एवं शिक्षक दिवस की महत्ता पर आधारित भाषण, कविता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पुष्प एवं शुभकामनाएं देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का प्रभाव केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसके द्वारा दिए गए संस्कार विद्यार्थियों के पूरे जीवन को दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने यह संदेश दिया कि शिक्षा और संस्कार के माध्यम से ही सशक्त समाज तथा विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।इस अवसर पर सुशील कुमार शर्मा, गुंजा सिंह,नरेश प्रसाद, उपेन्द्र पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, ऋचा तिवारी, रुचि कुमारी, इशिका कुमारी, सुनीता श्रीवास्तव, श्वेता कुमारी, सरिता कुमारी, संगीता कुमारी,मधु कुमारी सहित अन्य की उपस्थिति रही।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews