कर अनुपालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 183 करदाताओं को मिला ‘भामाशाह सम्मान’

पटना, 17 अगस्त 2026। वाणिज्य-कर विभाग, बिहार सरकार की ओर से कर अनुपालन, राजस्व में योगदान और जिम्मेदार व्यावसायिक आचरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘भामाशाह सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन कर भवन, पटना में किया गया। समारोह में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने राज्यस्तरीय कॉरपोरेट श्रेणी तथा पटना जिले के विभिन्न वाणिज्य-कर अंचलों से चयनित नॉन-कॉरपोरेट श्रेणी के करदाताओं को सम्मानित किया।
मुख्य समारोह में कॉरपोरेट एवं नॉन-कॉरपोरेट श्रेणी के कुल 51 करदाताओं एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सम्मान प्रदान किया गया। इनमें राज्यस्तरीय कॉरपोरेट श्रेणी के 6 तथा पटना जिले के विभिन्न अंचलों से चयनित 45 नॉन-कॉरपोरेट करदाता शामिल रहे।
प्रमुख कॉरपोरेट प्रतिष्ठानों को मिला सम्मान
VAT की कॉरपोरेट श्रेणी में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को सम्मानित किया गया। वहीं GST की कॉरपोरेट श्रेणी में एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड और श्री सीमेंट लिमिटेड को ‘भामाशाह सम्मान’ प्रदान किया गया।

पटना स्पेशल अंचल से लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, बिहार; स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सम्मानित किया गया। पाटलिपुत्र अंचल से गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड, इफको तथा बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) का चयन किया गया।
इसके अलावा दानापुर, गांधी मैदान, पटना सेंट्रल, पटना साउथ, पटना वेस्ट, पटना सिटी, पटना नॉर्थ, कदमकुआँ और बाढ़ अंचलों से भी विभिन्न करदाताओं एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया गया।
जिलों में भी हुआ सम्मान
वाणिज्य-कर विभाग के अनुसार राज्य के अन्य जिलों के विभिन्न वाणिज्य-कर अंचलों में चयनित 132 करदाताओं को 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संबंधित जिलों के मुख्य झंडोत्तोलन मंच से ‘भामाशाह सम्मान’ प्रदान किया गया।
इस प्रकार पटना में 17 अगस्त को सम्मानित 51 तथा अन्य जिलों में 15 अगस्त को सम्मानित 132 करदाताओं को मिलाकर राज्यभर में कुल 183 करदाताओं को इस सम्मान से नवाजा गया।
करदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : बिजेन्द्र प्रसाद यादव
समारोह को संबोधित करते हुए माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सम्मानित सभी करदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास में करदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार और व्यावसायिक समुदाय की साझेदारी से बिहार की विकास यात्रा को गति मिलती है।.jpeg)
.jpeg)
उन्होंने कहा कि नियमित एवं समयबद्ध कर भुगतान से राज्य के राजस्व संसाधन मजबूत होते हैं, जिससे विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलती है।
भामाशाह के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील
राज्य कर आयुक्त-सह-सचिव, वाणिज्य-कर विभाग, श्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि भामाशाह का राष्ट्रप्रेम, त्याग और सेवा भावना असाधारण थी। आज के कॉरपोरेट जगत और व्यवसायिक समुदाय को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कर का नियमित और ईमानदारीपूर्वक भुगतान राज्य के विकास में व्यवसायिक समुदाय की प्रत्यक्ष भागीदारी है। ‘भामाशाह सम्मान’ उत्कृष्ट कर अनुपालन करने वाले करदाताओं के योगदान को पहचान देने के साथ-साथ अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी जिम्मेदार कर अनुपालन के लिए प्रेरित करने का माध्यम है।

विभाग की ओर से कर प्रशासन को सरल, पारदर्शी और करदाता-अनुकूल बनाने तथा स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। विभाग का मानना है कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से करदाताओं और कर प्रशासन के बीच विश्वास एवं सहयोग और मजबूत होगा।‘भामाशाह सम्मान’ के माध्यम से राज्य सरकार ने उन करदाताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया है, जिन्होंने अपने वैधानिक कर दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य के राजस्व संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभाग को उम्मीद है कि यह पहल बिहार में स्वैच्छिक कर अनुपालन और जिम्मेदार व्यावसायिक संस्कृति को और मजबूत करेगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews