पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के शिष्य ब्राह्मण भूषण डॉक्टर प्रेमचंद्र झा अधिवक्ता ने रुद्रपुर के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज ऐपेक्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन रुद्रपुर के सभागार में छात्र-छात्राओं के बीच सनातन धर्म एवं शंकराचार्य परंपरा के बारे में बताया ।
पूज्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी द्वारा सनातन मान बिंदुओं के रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान का जानकारी दी ।
अपने वक्तव्य में कहा जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं होगा एवं सनातन परंपरा से भारत में शासन नहीं होगा तब तक किसी भी सनातन मान बिंदुओं का रक्षा संभव नहीं है, इसके लिए सबसे जरूरी है बच्चों के बीच में भारतीय सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करना।
उनका कहना था पूरा विश्व सनातनी था आज 57 देश मुसलमान के हो गए हैं 100 के लगभग ईसाइयों के हैं लेकिन सनातनी हिंदुओं के लिए एक इंच विश्व में जगह नहीं है, उसका बड़ा कारण हम लोग अपने सनातन परंपरा को छोड़ने जा रहे हैं आज भी भारतीय परंपरा के अनुसार भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा, विवाह, उत्सव, यातायात एवं अपना संविधान भी नहीं है ।
पूज्य शंकराचार्य जी महाराज कहते हैं पूरा विश्व में जो भी दिव्यता दिखाई देता है वह हमारे सनातन वैदिक ज्ञान विज्ञान के कारण है, लेकिन मैंकेले की शिक्षा पद्धति के कारण सब दूषित हो चुका है।
बच्चों में मातृ देवो भवः पितृ देवो भवः अतिथि देवो भवः की भावना जागृत करना आवश्यक है।
आज समय आ गया है भव्य भारत के निर्माण के लिए स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं गांव गांव में जन जागृत आवश्यक है। समाज सेवी श्री रमेश कुमार मिड्ढा, कुशल अग्रवाल, दीपक सिंह परमार, डॉ आशा गंभीर, डॉ पूजा पाठक, संजीव कुमार, मनप्रीत कौर, पीयूष पांडे, एसपी मिश्रा एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews