धूल में पड़ा तिनका हूँ।
डॉ. मेधाव्रत शर्मा, डी•लिट•
(पूर्व यू.प्रोफेसर)
धूल में पड़ा तिनका हूँ।
जब तुम मुझे निहारोगे,
कर से सदय उठा लोगे ;
गगन भेद कर पहुँचूँगा -
उन चरणों में, जिनका हूँ।
अन्तर्लोचन खुल जाए ,
संचित मल सब धुल जाए;
चूर-चूर हो जाए भ्रम -
तभी लगेगा किनका हूँ।
चुभता यादों का नश्तर,
वीराना लगता बिस्तर;
अच्छा हुआ कि जिसका अब-
टूटा सपना दिन का, हूँ ।
धोखा था सब समझ गया,
गोरखधंधा सुलझ गया;
दिखा उजाले में यह सच-
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे फेसबुक पेज से जुड़े
https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें
https://www.youtube.com/divyarashminews
हमें ट्विटर पर फॉलो करे :-
https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews