बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि मनाई गई

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
गया जी । महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि गया जिला कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में मनाई गई।
सर्वप्रथम स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबु सत्येंद्र नारायण सिन्हा बिहार में शिक्षा के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे, इनके ईमानदारी और सादगी की चर्चा आमजनों में हमेशा होते रहता था।
कार्यक्रम को बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जिला कॉंग्रेस रणजीत कश्यप,बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, रंजीत कुमार सिंह, अर्जुन प्रसाद, राज कपूर गुप्ता, शिव नाथ प्रसाद, संजय चन्द्रवंशी,शमी खान,नारायण कुमार सिंह,खिदिर हयात, राजेन्द्र गुप्ता, राम सेवक प्रसाद गुप्ता,आदि ने कहा मध्य- दक्षिण बिहार के प्रथम मगध विश्वविद्यालय की स्थापना में महती भूमिका निभाई थी, जिस परिसर में आज बिहार का पहला आई आई एम भी स्थापित है। नेताओं ने मगध विश्वविद्यालय परिसर मैं बाबु सत्येंद्र नारायण सिन्हा का आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग राज्य सरकार एवं मगध विश्वविद्यालय प्रशासन से किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews