ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी का शुभारंभ संजीव चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
पटना। दीघा विधानसभा के पुनाईचक स्थित लागमणि गार्डन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया।
महोत्सव का शुभारंभ सत्तारूढ़ के मुख्य सचेतक और दीघा विधानसभा के विधायक, संजीव चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के दिन ही भगवान कृष्ण का जन्म कंश के कारावास मथुरा में हुआ था। वासुदेव के आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर कंश का वध किया था। यह महोत्सव अधर्म पर धर्म और हिंसा पर अहिंसा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि महाभारत का युद्ध भी यही दर्शाता है। भगवान कृष्ण ने भगवत गीता में मानव जीवन के मूल्यों को दर्शाया है। मौके पर भोला प्रसाद , अधिवक्ता भी मौजूद थे। इस अवसर पर भगवान कृष्ण के जन्म से संबंधित चैतन्य झांकी भी निकाला गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews