Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

तेलंगाना की हिन्दी पाठ्यपुस्तक में पयोधि की कहानी

तेलंगाना की हिन्दी पाठ्यपुस्तक में पयोधि की कहानी

भोपाल।सुप्रसिद्ध साहित्यकार लक्ष्मीनारायण पयोधि की कहानी 'घोंसले का घमंड' अब तेलंगाना राज्य में इंटरमीडिएट फर्स्ट इयर के विद्यार्थी अपनी हिन्दी पाठ्यपुस्तक 'साहित्य दर्पण' में पढ़ेंगे।तेलुगू अकादमी,हैदराबाद द्वारा प्रकाशित द्वितीय भाषा : भाग दो,संप्रेषणीय हिन्दी की इस पुस्तक के लिये पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति,तेलंगाना इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड द्वारा पयोधि की इस शिक्षाप्रद कहानी का चयन उनके बालकथा संग्रह 'घोंसले का घमंड' से किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पयोधि की विभिन्न विधाओं में 50 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं और मध्यप्रदेश राज्य और सीबीएससी के हिन्दी पाठ्यक्रम में इनकी कविता,कहानी लेख इत्यादि - भाषा भारती (सातवीं),सहायक वाचन (छटवीं),दूर्वा ((सातवीं),रीडर आदि पाठ्यपुस्तकों में वर्षों से शामिल रहे हैं।यह भी कि जनजातीय संस्कृति और भाषाओं के अध्येता के रूप में प्रतिष्ठित और मध्यप्रदेश शासन,आदिम जाति कल्याण विभाग के वन्या प्रकाशन की लोकप्रिय मासिक बाल पत्रिका 'समझ झरोखा' के यशस्वी संपादक रहे लक्ष्मीनारायण पयोधि के जनजातीय जीवन और संस्कृति पर केन्द्रित आलेखों पर निर्मित अनेक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्में प्रतिष्ठित टीवी चैनल 'एपिक',मुंबई और दूरदर्शन से से प्रसारित हो चुकी हैं।लंदन में बनी हिन्दी फ़िल्म 'ऑपरेशन मेफ़ेयर' में शामिल पयोधि के गीत 'ख़्वाहिशें रूह की...' को प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी 'टी-सीरीज़' (मुंबई)द्वारा जारी किया गया है।म्यूजिक कंपनी 'रेड रिबन' (मुंबई) ने भी उनकी 'हिफ़ाज़त' सहित कई ग़ज़लें जारी की हैं।पयोधि की काव्यकृतियाँ 'सोमारू','लमझना' और काव्यनाटक 'गुण्डाधूर','जमोला का लमझना' विशेष रूप से चर्चित रहे हैं।उनके साहित्य पर विभिन्न विश्वविद्यालयों से पीएचडी की उपाधियाँ प्राप्त की जा चुकी हैं।इनके अलावा उनके साहित्य पर पाँच आलोचना-ग्रंथ और जीवन पर केन्द्रित एक खण्डकाव्य 'पद्म पयोधि' विभिन्न मनीषियों द्वारा लिखे जा चुके हैं।
प्रस्तुति दुर्गेश मोहन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ