Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस

दुर्गेश मोहन

शिक्षक दिवस है शिक्षा का आधार,
यह है समृद्धि एवं शक्तिशाली।
इसने बनाई अमिट पहचान,
जिससे यह बना भाग्यशाली।
इसने शिक्षा को किया पूरा,
पाठकों को बढ़ाया मान।
लोगों के दिलों को जगाकर,
अखण्ड ज्योति और फैलाया ज्ञान।
शिक्षा और शिक्षक दोनों हैं पूरक ,
दोनों हैं जीवन के सफ़ल अंग।
दोनों की अद्भुत है महिमा ,
इसे हमलोग नहीं होने देंगे भंग।
अविस्मरणीय हैं राधाकृष्णन,
उन्होंने बनाया कई कीर्तिमान ।
आपने ज्ञान का अलख जगाया,
बनाई अपनी अक्षुण्ण पहचान।
सफलता की परिभाषा थे राधाकृष्णन ,
ये थे सच्चे मार्गदर्शक ।
आप सादा जीवन जीकर भी,
भारतवर्ष को बनाया आकर्षक ।
आप शिक्षक बनकर ,
लोगों को दिए ज्ञान,
आप राष्ट्रपति बनकर ,
भारत का किए कल्याण।


राधाकृष्णन का नाम ,
संसार में गूंजता रहेगा ।
उन्होंने किया भारत का ,
नव निर्माण।
आप सदैव अमर रहेंगे ,
क्योंकि आप थे अद्भुत महान।


©दुर्गेश मोहन (शिक्षक) राघोपुर, बिहटा,पटना , बिहार
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ