Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

समाज कल्याण विभाग में श्री एच. आर. श्रीनिवास को दी गई भावभीनी विदाई, श्री विनोद सिंह गुंजियाल ने ग्रहण किया सचिव का पदभार

समाज कल्याण विभाग में श्री एच. आर. श्रीनिवास को दी गई भावभीनी विदाई, श्री विनोद सिंह गुंजियाल ने ग्रहण किया सचिव का पदभार

समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एच. आर. श्रीनिवास को विभाग एवं इसके निदेशालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। श्री श्रीनिवास अब ग्रामीण विकास विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। विभाग के सभी सदस्यों ने उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

आज श्री विनोद सिंह गुंजियाल द्वारा समाज कल्याण विभाग के सचिव का विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। श्री गुंजियाल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में वे निर्वाचन विभाग के सचिव-सह-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए सचिव का स्वागत किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ