Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत जी राम जी” विषय पर आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जन-जागरूकता अभियान का समापन

नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत जी राम जी” विषय पर आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जन-जागरूकता अभियान का समापन

  • नशा मुक्त समाज ही राज्य और देश की तरक्की का प्रमुख आधार है, बिहार में पूर्ण नशा बंदी से हो रहा है विकास – सांसद, लवली आनंद
प्रविष्टि तिथि: 19 AUG 2026 5:31PM by PIB Patna

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सीतामढ़ी द्वारा पीएम श्री प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवहर में “नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत जी राम जी” विषय पर दिनांक 18 और 19 अगस्त, 2026 तक आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जन-जागरूकता अभियान का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद लवली आनंद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियानों से आम नागरिकों को केंद्र सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होती है। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान और विकसित भारत जी राम जी योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया ऐसा योजना है जिससे परिवार, समाज, राज्य और देश की तरक्की हो सकता है। इसका पूर्णतः रोक होनि चाहिए और बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रयासों से पूर्ण शराब बंदी है।


इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद आनंद मोहन ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी पूर्ण नशा बंदी के समर्थक थे उन्होंने अपना पूरा जीवन नशा से मुक्त रहने को लेकर आंदोलन चलते रहे, उन्हीं से प्रेरणा लेकर बिहार में जयप्रकाश नारायण के शिष्य नीतीश कुमार ने पूर्ण शराब बंदी करके सराहनीय कदम उठाया और आज बिहार इसके दुष्परिणाम से बचा हुआ है । बिहार में नशा बंदी रहनी चाहिए ।

समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष, श्री राजन नंदन सिंह ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बहुत सराहनीय रहा है। इसतरह का कार्यक्रम जिला स्तर से ब्लॉक स्तर तक होते रहना चाहिए ।

दूरदर्शन केंद्र, पटना के समाचार संपादक सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने अपने संबोधन में आज के जागरूकता अभियान के मुख्य विषय नशा मुक्त भारत अभियान एवं VB-G RAM-G योजना (विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में गारंटीशुदा रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिवस कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

इस समारोह में उपस्थित लोगों को आज की मुख्य अतिथि सांसद, लवली आनंद ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई ।

दो दिवसीय इस चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान के दौरान प्रतिदिन क्विज प्रतियोगिता, परिचर्चा, संवाद कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाट्य मंचन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरिकांत ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री ग्यास अख्तर ने किया

इस अवसर पर पीएम श्री प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक सिंह एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित थे। विभागीय अधिकारी श्री निशांत, लोक-सांस्कृतिक कलाकार, स्थानीय नागरिक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ