जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता - निशांत

- जनसुनवाई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने भी सुनीं विभागीय समस्याएं
पटना, 19 अगस्त 2026

बुधवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मा0 परिवहन मंत्री श्री दामोदर रावत ने भी विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल की। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री शंभु कुशवाहा मौजूद रहे।
जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने समस्याओं के समाधान के प्रति मा0 मंत्रियों की तत्परता की सराहना की। उन्होंने जद (यू) प्रदेश कार्यालय में प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक चलने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम को आम लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
इस दौरान श्री निशांत ने जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधा संवाद करना, उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़, प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में विभाग की ओर से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews