हमने जिसको अपना समझा
डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमने जिसको अपना समझा, विश्वास जताया,
लूट रहे अपनों को अपने, देख कर मन घबराया।
जिन लोगों से बात करी थी, सबसे धोखा खाया,
सोच रहा हूँ जगत स्वार्थी, क्या खोया क्या पाया?
हमने जिसको अपना समझा, आस्तीन के साँप थे,
घर के भीतर पलने वाले, कुछ से रिश्ते ख़ास थे।
माली को दोष दें कैसा, उस पर भी तो बंदिश थी,
घर वाले ही उनके रक्षक थे, जो ज़हरीले नाग थे।
हमने जिसको अपना समझा, गलती बिसरा जाते हैं,
रिश्तों का रिश्ता रह जाये, हम ही थोड़ा झुक जाते हैं।
वो महत्व रिश्तों का समझें, कोशिश अपनी यही रही,
बिना किसी गलती के भी, हम ही थोड़ा नम जाते हैं।
हमने जिसको अपना समझा, अक्सर धोखेबाज़ मिले,
दुश्मन को जब गले लगाया, निज पीठ पर घात मिले।
नादां थे हम सारे जग को, मानवता की बात बताते,
दानव को नैतिकता की बातें, दानव से प्रतिघात मिले।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews