Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

निश्चय रथ से ‘सद्भाव यात्रा’ के लिए रवाना हुए निशांत, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

निश्चय रथ से ‘सद्भाव यात्रा’ के लिए रवाना हुए निशांत, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

  • सबको साथ लेकर चलने के भाव के साथ सद्भाव यात्रा पर निकल रहा हूँ - निशांत कुमार

पटना 03 मई 2026।
जद(यू) नेता श्री निशांत कुमार आज पार्टी कार्यालय, पटना से निश्चय रथ से ‘सद्भाव यात्रा’ हेतु पश्चिमी चंपारण के लिए प्रस्थान किए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा तथा जदयू विधायक दल के नेता श्री श्रवण कुमार सहित कई गणमान्य नेतागण भी उनके साथ रवाना हुए। इस मौके पर पार्टी कार्यालय परिसर में इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘जय निशांत’ के नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर एवं मंगलकामनाओं के साथ श्री निशांत कुमार को सद्भाव यात्रा के लिए विदाई दी।

इस अवसर पर श्री निशांत कुमार ने कहा कि उनकी पहली राजनीतिक यात्रा पश्चिमी चंपारण से प्रारंभ हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने चंपारण की धरती से ही सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी तथा माननीय श्री नीतीश कुमार भी अपनी महत्वपूर्ण यात्राओं का शुभारंभ चंपारण से करते रहे हैं। श्री निशांत कुमार ने आगे कहा कि सबको साथ लेकर चलने के भाव, सामाजिक समरसता को सुदृढ़़़़ करने के उद्देश्य तथा माननीय श्री नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ वे इस यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ उनका सीधा संवाद स्थापित होगा तथा वे माननीय श्री नीतीश कुमार के बीते बीस वर्षों के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्री अशोक चैधरी, मा0 विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ, मा0 विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा,

श्री रामसेवक सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव श्री राजीव रंजन प्रसाद, मुख्य प्रवक्ता सह मा0 विधानपार्षद श्री नीरज कुमार, मा0 विधानपार्षद श्री संजय सिंह, श्री मनीष कुमार, मा0 विधायक श्री विनय कुमार चैधरी, श्री पंकज मिश्रा, श्री रामविलास कामत, श्री वशिष्ठ सिंह, श्री मांजरिक मृणाल, श्री ऋतुराज कुमार, श्री चेतन आनंद, श्री नचिकेता मंडल, श्री रुहेल रंजन, श्री अतिरेक कुमार, श्री शुभानंद मुकेश, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, डाॅ0 भारती मेहता, श्रीमती श्वेता विश्वास, श्रीमती अंजुम आरा, सुश्री अनुप्रिया, डाॅ0. अमरदीप, श्री अनिल कुमार, ई रामचरित्र प्रसाद, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री परमहंस कुमार, श्री निहोरा प्रसाद यादव, श्री अरविन्द निषाद, श्री नीतीश पटेल, श्री संतोष कुशवाहा, श्री वीरेंद्र सिंह दांगी, श्री अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह, श्री कमल नोपानी, श्री राजीव रंजन पटेल, श्री मनोज कुमार सिंह, श्रीमती मालती सिंह, श्रीमती किरण रंजन, सुश्री विनीता स्टेफी, श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं श्री रंजीत झा सहित अनेक गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ