विनोबा भावे के विचारों से महकेगी रांची में आचार्यकुल महाधिवेशन

रांची। भूदान यज्ञ के प्रणेता और प्रखर विचारक आचार्य विनोबा भावे द्वारा स्थापित संस्था 'आचार्यकुल' का दो दिवसीय झारखंड प्रांतीय महाधिवेशन आगामी 29 और 30 अप्रैल 2026 को आयोजित होने जा रहा है। रांची के नामकुम स्थित वाई.बी.एन. विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले इस महाधिवेशन का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा। वैचारिक क्रांति और 'जय जगत्' का उद्घोष झारखंड प्रान्त आचार्यकुल महाधिवेशन 2026में आचार्य विनोबा भावे के उन आदर्शों को समर्पित है, जिन्होंने भारतीय समाज को 'ग्राम स्वराज' और 'विश्व शांति' का मार्ग दिखाया। संस्था के ध्येय वाक्य "हमारा मंत्र जय जगत्, हमारा लक्ष्य-विश्व शांति, हमारा तंत्र ग्राम स्वराज" के साथ इस दो दिवसीय सत्र में विनोबा जी के आचार, विचार और संस्कारों पर गहन मंथन किया जाएगा । महाधिवेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से विद्वानों का जमावड़ा लगेगा:: आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. धर्मेंद्र एवं अन्य वरिष्ठ अनुयाई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बिहार से अतिथि में : बिहार की धरती से दिव्य रश्मि के संपादक डॉ. राकेश दत्त मिश्र , कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ ऊषा किरण श्रीवास्तव सहित कई अन्य मनीषी 'सारस्वत अतिथि' के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। झारखंड प्रान्त आचार्यकुल महाधिवेशन में झारखंड और बिहार के साहित्यकार, कवि, पत्रकार, प्रबुद्ध आचार्य और समाजकर्मी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। आचार्यकुल झारखंड के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर पांडेय के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में इस अधिवेशन की रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन को सफल बनाने में महामंत्री ओम प्रकाश एवं उनकी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।आगंतुक अतिथियों के लिए आवासन (ठहरने) और भोजन की व्यवस्था वाई.बी.एन. विश्वविद्यालय द्वारा सुनिश्चित की गई है। आचार्यकुल के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार पाठक ने बताया कि यह झारखंड प्रान्त आचार्यकुल महाधिवेशन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के वैचारिक पटल पर विनोबा जी के 'साक्षात विग्रह' के रूप में कार्य करने वाले लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम करेगा। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रतिभागियों का मान-सम्मान संस्था की प्राथमिकता है। डॉ. जंग बहादुर पांडेय और महामंत्री ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से कहा कि "हम आपकी आस्था के प्रहरी हैं" और यह आयोजन समाज में नैतिक और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews