Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

प्रबंध निदेशक ने सोनपुर में बिल सुधार शिविर, विद्युत उपकेंद्र एवं लाभार्थियों के परिसरों में स्थापित सौर संयंत्रों का किया निरीक्षण

प्रबंध निदेशक ने सोनपुर में बिल सुधार शिविर, विद्युत उपकेंद्र एवं लाभार्थियों के परिसरों में स्थापित सौर संयंत्रों का किया निरीक्षण

  • बिल संबंधी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, पीएम सूर्य घर योजना से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने पर जोर

पटना/सोनपुर। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार (भा. प्र. से.) ने सोनपुर का दौरा कर विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सोनपुर सब डिविजन में आयोजित बिल सुधार शिविर का निरीक्षण किया।

प्रबंध निदेशक ने शिविर में पहुंचे उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं बिल संबंधी मामलों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिल सुधार से जुड़े मामलों के निपटारे में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाए।

इसके बाद उन्होंने सोनपुर विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, उपकेंद्र की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ता सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रबंध निदेशक ने विद्युत उपकेंद्र परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

दौरे के क्रम में प्रबंध निदेशक ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के परिसरों में स्थापित सौर संयंत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही, लोगों को सौर ऊर्जा के लाभों के प्रति जागरूक करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपभोक्ता सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान छपरा सर्किल के विद्युत अधीक्षण अभियंता, श्री रितेश कुमार, श्री प्रेम राज, विद्युत कार्यपालक अभियंता, छपरा ईस्ट, विद्युत कार्यपालक अभियंता एमआरटी छपरा, तथा ULA एजेंसी के प्रतिनिधि सहित वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ