Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हाजीपुर में ऊर्जा सचिव ने विद्युत परियोजनाओं और उपभोक्ता सेवाओं का लिया जायजा

हाजीपुर में ऊर्जा सचिव ने विद्युत परियोजनाओं और उपभोक्ता सेवाओं का लिया जायजा

  • बिल सुधार कैंप में सुनीं उपभोक्ताओं की समस्याएं, दिघी ग्रिड व विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण, महुआ में निर्माणाधीन ग्रिड की प्रगति देखी
  • बिदुपुर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत लगे सोलर संयंत्रों का लिया जायजा
  • समस्तीपुर व वैशाली के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

पटना/हाजीपुर। ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव (भा.प्र.से.) ने बुधवार को हाजीपुर जिले का दौरा कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और विभिन्न विद्युत परियोजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने दिघी स्थित विद्युत उपकेंद्र एवं ग्रिड उपकेंद्र, महुआ में निर्माणाधीन ग्रिड उपकेंद्र, बिदुपुर प्रखंड में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं ULA मॉडल के तहत स्थापित सोलर संयंत्र तथा हाजीपुर ग्रामीण में आयोजित बिल सुधार कैंप का निरीक्षण किया। बाद में विद्युत आपूर्ति अंचल, समस्तीपुर और विद्युत संचरण अंचल, वैशाली के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

दिघी स्थित विद्युत उपकेंद्र एवं ग्रिड उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति की स्थिति, उपकेंद्र की कार्यप्रणाली और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महुआ में निर्माणाधीन ग्रिड उपकेंद्र का निरीक्षण करते हुए ऊर्जा सचिव ने कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखते हुए परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और कार्यों की नियमित निगरानी की जाए।

बिदुपुर प्रखंड में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं ULA मॉडल के तहत लगाए गए सौर ऊर्जा संयंत्रों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। लाभार्थियों से योजना के तहत मिल रहे लाभ की जानकारी ली और रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने और सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हाजीपुर (ग्रामीण) अन्तर्गत हाजीपुर ग्रामीण विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत आयोजित बिल सुधार कैंप में ऊर्जा सचिव ने पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बिल सुधार से संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

दौरे के अंत में विद्युत आपूर्ति अंचल, समस्तीपुर एवं विद्युत संचरण अंचल, वैशाली के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें विद्युत आपूर्ति, संचरण व्यवस्था, निर्माणाधीन परियोजनाओं, उपभोक्ता सेवाओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। ऊर्जा सचिव ने अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा उपभोक्ता शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ