Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

"हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत सीमांत मुख्यालय एस.एस.बी. पटना द्वारा तिरंगा रैली एवं नौका प्रदर्शन |

"हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत सीमांत मुख्यालय एस.एस.बी. पटना द्वारा तिरंगा रैली एवं नौका प्रदर्शन |

महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत सीमांत मुख्यालय, एस.एस.बी. पटना द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों के साथ संत कैरेंस स्कूल, पटना के 75 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था।

कार्यक्रम के तहत आर.आर.टी. टीम द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान को बढ़ावा देते हुए कंगन घाट से भद्रघाट तक नौकायान का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने तिरंगा फहराते हुए नारे लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया तथा लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ