Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वक्त सदा उस शख्स का गुलाम होता है,

वक्त सदा उस  शख्स का गुलाम होता है,

नेकी की राह चलना, जिसका काम होता है।
लिखता है पत्थर दिलों पर, दास्तां प्यार की,
इतिहास के पन्नों पर,  उसका नाम होता है।
आज भी बसते हैं राम और सिया घर घर में, 
जिन घरों में मर्यादा का सम्मान होता है।
बच्चें चलें दो कदम, अनैतिकता की राह पर,
यकीं मानिए, सारा घर ही बदनाम होता है।
देता है जो दाना परिंदों को और भूखे को रोटी,
उस आदमी में इंसानियत का भान होता है।
देश हित सीमा पर खडा जान हथेली लेकर,
सैनिक! घर-गाँव, देश, माँ-बाप की शान होता है।
लूट रहे मुल्क को जो रहनुमा, सत्ता में बैठकर,
सफेदपोश लुटेरों से, मुल्क बदनाम होता है।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ