अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम द्वारा अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन

सिलीगुड़ी।अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम (साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष श्री देवेंद्र नाथ शुक्ल की अध्यक्षता एवं संस्थापक सचिव डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद के संचालन में गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. ब्रज नंदन किशोर, पूर्व विभागाध्यक्ष, डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा, भारत एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी , दक्षिण एशियाई भाषा व संस्कृति विभाग, क्वांगतोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय चीन, सिमी कुमारी, ओमान, संगीता चौबे पंखुड़ी, कुबैत, सांद्रा लुटावन, सिंगापुर श्री शांति प्रकाश उपाध्याय, सिंगापुर, शिखा रस्तोगी, थाईलैंड एवं श्री सुरेश पांडेय, स्वीडन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सबसे पहले पटना से उपस्थित इंदु उपाध्याय द्वारा उद्घाटन गीत प्रस्तुत किया गया एवं अंत में मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में प्रस्तुत सभी रचनाओं पर अपनी सारगर्भित समीक्षात्मक टिप्पणियां प्रस्तुत कीं। उसके बाद डॉ. भीखी प्रसाद "वीरेंद्र", सिलीगुड़ी ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित देश-विदेश के सभी कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं ।जिसमें प्रमुख रूप से जयप्रकाश अग्रवाल, काठमांडू,नेपाल,
डॉ. ओमप्रकाश पांडेय, सिलीगुड़ी, ईश्वर करुण, चेन्नई, अर्चना आर्याणी, सीवान, डॉ. कमलेश शुक्ला, कीर्ति, कानपुर, पुतुल मिश्रा, गुंजन गुप्ता, ममता, सिलीगुड़ी, महेश ठाकुर, मुजफ्फरपुर, अबुल ऐश अंसारी, बालाघाट, मध्यप्रदेश, सुखदेव शर्मा, बदायूं, अनुराग उपाध्याय, मध्यप्रदेश, सुधा पांडेय, पटना, कश्मीरा सिंह, छपरा, शारदा प्रसाद दुबे, शरदचंद्र, ठाणे, मुंबईआशीष सिंघल अक्स अनहद, उत्तर प्रदेश, अमर बानियां लोहोरो, गंगटोक, संजू ओरांव, अलीपुरद्वार, वंदना गुप्ता, दार्जिलिंग, प्रो. डॉ.अर्जुन चव्हाण, कोल्हापुर, महाराष्ट्र, डॉ . प्रतिभा रानी, पटना, रामशरण अमन, सुल्तानपुरी, किरण अग्रवाल एवं हेमलता आदि के नाम शामिल हैं।
प्रस्तुति_दुर्गेश मोहनबिहटा, पटना (बिहार)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews