29 मार्च 2024, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

29 मार्च 2024, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

29 मार्च 2024, शुक्रवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि चतुर्थी 05:08 PM

🔅 नक्षत्र विशाखा 05:46 PM

🔅 करण :

                बव 07:44 AM

                बालव 07:44 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग वज्र 11:10 PM

🔅 वार शुक्रवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:54 AM

🔅 चन्द्रोदय 09:47 PM

🔅 चन्द्र राशि तुला

🔅 सूर्यास्त 06:06 PM

🔅 चन्द्रास्त 07:47 AM

🔅 ऋतु वसंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 12:21 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत फाल्गुन

🔅 मास पूर्णिमांत चैत्र

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:29:41 - 12:19:07

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 08:12 AM - 09:01 AM

🔅 कंटक 01:08 PM - 01:57 PM

🔅 यमघण्ट 04:26 PM - 05:15 PM

🔅 राहु काल 10:21 AM - 11:54 AM

🔅 कुलिक 08:12 AM - 09:01 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 02:47 PM - 03:36 PM

🔅 यमगण्ड 02:59 PM - 04:32 PM

🔅 गुलिक काल 07:16 AM - 08:49 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤

29 मार्च 2024, शुक्रवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिजन, स्नेहीजन और मित्रों के साथ स्नेह-मिलन समारोह में उपस्थित हो सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज धन प्राप्ति का योग है।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras): शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप बेचैन रहेंगे। चिंता के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको अस्वस्थ करेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे समझे निर्णय न लेने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मिथुन (Gemini): व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार और आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे। विवाह ईच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों पर अधिकारियों की कृपादष्टि रहेगी। नौकरी करनेवालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): आलस और थकान में बीतेगा आज का दिन। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहें। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कन्या (Virgo): खान-पान में विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह देते हैं। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। साथ में वाणी पर भी संयम रखें। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी न हो इसका ध्यान रखें। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आज सांसारिक जीवन का आनंद मना सकते हैं। परिजनों के साथ सामाजिक कार्य हेतु बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करनेवालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius): आज आपको क्रोध पर संयम रखने के लिए कहते हैं। पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतान के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ झगड़े या निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आपका मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कुंभ (Aquarius): आज आप के मन से चिंता का भार कम होगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधो में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मीन (Pisces): नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाएं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ