श्रीकालहस्ती में हिंदू राष्ट्र और सनातन मान-बिंदुओं की रक्षा पर मंथन

श्रीकालहस्ती, आंध्र प्रदेश। श्रीकालहस्ती देवस्थान में पूजा-अर्चना के उपरांत हिंदू राष्ट्र की स्थापना तथा सनातन धर्म के मान-बिंदुओं की रक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित हुई। इस अवसर पर पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी द्वारा घोषित भारत, नेपाल और भूटान को प्रथम चरण में हिंदू राष्ट्र बनाने के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इस दिशा में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
पूज्य शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के कृपा-पात्र एवं ‘ब्राह्मण भूषण’ सम्मान से सम्मानित प्रेमचंद्र झा ने श्रीकालहस्ती देवस्थानम ट्रस्ट के अध्यक्ष के कार्यालय में देवस्थानम के पदाधिकारियों एवं विद्वानों के साथ हिंदू राष्ट्र तथा सनातन संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
चर्चा के दौरान सनातन धर्म की परंपराओं, धार्मिक एवं सांस्कृतिक मान-बिंदुओं के संरक्षण तथा समाज में भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए गए। प्रेमचंद्र झा ने कहा कि पूज्य पुरी पीठाधीश्वर महाराज जी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के उद्देश्यों और संदेश को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
बैठक में उपस्थित लोगों ने सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता, संवाद और सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने के अभियान में अपने स्तर से सहयोग करने की भावना भी व्यक्त की गई।

बैठक का वातावरण धार्मिक एवं आध्यात्मिक भाव से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं प्रतिनिधियों ने सनातन धर्म की रक्षा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम का समापन “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ हुआ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews