Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

महिला कलाकारों वाले शो प्रतिबंधित

महिला कलाकारों वाले शो प्रतिबंधित

काबुल। अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने एक नया तुगलकी फरमान जारी किया है। नए धार्मिक दिशा निर्देश जारी करते हुए टीवी चैनलों से वो नाटक, प्रोग्राम या शो दिखाने से मना किया गया है, जिनमें महिला कलाकार होती हैं। अफगान मीडिया को इस तरह का पहली बार निर्देश जारी करते हुए साथ ही मंत्रालय ने महिला टीवी पत्रकारों को अपनी रिपोर्ट दिखाते हुए हिजाब पहनने के लिए कहा है। और मंत्रालय ने चैनलों से उन फिल्मों या कार्यक्रमों को प्रसारित नहीं करने के लिए भी कहा जिनमें पैगंबर मोहम्मद या अन्य पूजनीयों को दिखाया जाता है। इसके साथ ही उन फिल्मों और कार्यक्रमों पर बैन लगाने को कहा गया है, जो इस्लामी और अफगान मूल्यों के खिलाफ हैंमंत्रालय के प्रवक्ता हकीफ मोहजिर ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, श्ये नियम नहीं बल्कि धार्मिक दिशानिर्देश हैं। बता दें, अफगानिस्तान में पिछले दो दशक में पश्चिमी देशों की मदद से स्वतंत्र अफगान मीडिया ने काफी विकास किया था लेकिन 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान ने फिर कब्जा कर लिया। साल 2001 में तालिबान के तख्तापलट के तुरंत बाद पश्चिमी सहायता और निजी निवेश के साथ दर्जनों टेलीविजन चैनल और रेडियो स्टेशन स्थापित किए गए थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ