Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चीन में बुरी तरह कम हो रही जन्मदर

चीन में बुरी तरह कम हो रही जन्मदर

बीजिंग। दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन में इन दिनों जन्मदर बुरी तरह से गिर गया है। ग्लोबल टाइम्स ने नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, चीन में बच्चों की जन्म दर 2020 में 1 फीसद से भी कम हो गई है। ये 43 साल में सबसे कम है। ग्लोबल टाइम्स ने चीन के सरकारी विभाग नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि, 2020 में जन्म दर प्रति हजार लोगों पर 8.52 दर्ज की गई है, जो पिछले 43 सालों में सबसे कम है। सबसे आश्चर्यजनक बात ये है कि चीन में बच्चों का जन्म दर उस वक्त बुरी तरह से गिरा है, जब चीन की सरकार बच्चों के जन्मदर को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। अब चीन में तीन बच्चे पैदा करने की इजाजत दी जा चुकी है। वहीं, चीन की कम्युनिस्ट सरकार की तरफ से बच्चों का जन्मदर बढ़ाने केलिए कई तरह की स्कीम भी निकाले गये हैं। चीन के लिए सबसे ज्यादा टेंशन की बात ये है कि तमाम सरकारी स्कीम के बाद भी 2020 में देश में प्राकृतिक ग्रोथ रेट घटकर 1.45 प्रति हजार तक पहुंच चुकी है, जो पिछले 43 सालों में सबसे नीचला स्तर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर यही ट्रेंड जारी रहता है और जनसंख्या कम होती है, तो चीन दुनिया का सबसे अमीर देश बनने से पहले ही बूढ़ा हो सकता है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ