Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

क्रिसमस परेड मंे कार की ठोकर से कई हताहत

क्रिसमस परेड मंे कार की ठोकर से कई हताहत

वॉशिंगटन। अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के वौकेशा में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रविवार को क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 के करीब लोग घायल हुए हैं। शहर की पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि ‘संदिग्ध वाहन’ बरामद हो गया है और मामले की जांच जारी है। कुछ घायलों को पुलिस ने और कुछ को उनके परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की है । घटना के वीडियो में एक एसयूवी अवरोधकों को तोड़ती हुई, परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है। थॉम्पसन ने बताया, ‘वाहन ने 20 लोगों को टक्कर मार दी थी। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। घटना के कारण कई लोगों की मौत भी हुई है।’ लोगों की मौत को लेकर पूछे गए सवाल पर पुलिस प्रमुख ने बताया, ‘मुझे इस समय मृतकों की सटीक संख्या के बारे में नहीं पता है।’ अभी तक इस बारे में स्पष्ट नहीं है कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी है या फिर नहीं। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गाड़ी लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है। वहां मौजूद लोग काफी चिल्लाते हैं, फिर भी ड्राइवर गाड़ी को नहीं रोकता। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ