Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिलावल ने कहा इमरान सरकार अक्षम

बिलावल ने कहा इमरान सरकार अक्षम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरपर्सन बिलावल भुट्टो जरदारी ने इमरान खान सरकार पर तीखा हमला बोला है। पाकिस्तान में जारी गैस के संकट पर गंभीर चिंता जताते हुए बिलावल भुट्टो ने इमरान सरकार को ‘अक्षम’ करार दिया। उन्होंने कहा कि इमरान खान की अगुवाई वाली पीटीआई सरकार के सत्ता से बाहर होने पर ही पाकिस्तान को सभी समस्याओं से मुक्ति मिल पाएगी। पीपीपी के चेयरमैन ने बढ़ती महंगाई के लिए इमरान को देश से माफी मांगने के लिए कहा।
जिओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि इमरान खान की अगुवाई वाली पीटीआई सरकार देश में लगातार संकट पैदा कर रही है। इससे लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। बिलावल ने कहा कि पीटीआई सरकार की नीतियों की वजह से देश में लोग भूख से मर रहे हैं, इसके लिए इमरान खान को देश से माफी मांगनी चाहिए। देश में गहराए गैस संकट पर इमरान सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने समय पर अगर एलएनजी का आयात किया होता, तो देश में गैस का संकट नहीं होता। उन्होंने कहा कि गैस की कीमत में वृद्धि किए जाने से आम लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बिलावल की मुलाकात पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख से हुई। इस बैठक में इमरान खान सरकार के खिलाफ एक संयुक्त रणनीति बनाने पर फैसला हुआ।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ