
सोमवार से 20 जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इनमें से 10 का परिचालन पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों से होगा। क्लोन ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी। इन ट्रेनों के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि 10 दिन रखा गया है और किराया हमसफर एक्सप्रेस के समान होगा। 03293 राजेंद्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली प्रत्येक रविवार को राजेंद्रनगर टर्मिनल से दिन के 3 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 6:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
03294 नई दिल्ली-राजेंद्रनगर प्रत्येक सोमवार को नई दिल्ली से दिन के 1:40 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे राजेंद्रनगर टर्मिनल पहुंचेगी। 03391 राजगीर-नई दिल्ली प्रतिदिन राजगीर से सुबह 7 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 2:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 03392 नई दिल्ली-राजगीर नई दिल्ली से 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 9 बजे राजगीर पहुंचेगी।
02787 सिकंदराबाद-दानापुर प्रतिदिन सिकंदराबाद स्टेशन से सुबह 7:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 1:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। 02788 दानापुर-सिकंदराबाद प्रतिदिन दानापुर से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 2:45 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। 06509 बेंगलुरु-दानापुर सोमवार को बेंगलुरु से सुबह 8 बजे चलेगी।
06510 दानापुर-बेंगलुरु हर बुधवार को दानापुर से शाम 6:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19.00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। 09447 अहमदाबाद-पटना हर बुधवार को अहमदाबाद से शाम 7:45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन पहुंचेगी। 09448 पटना-अहमदाबाद हर शुक्रवार को पटना से 22:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन मध्य रात बाद 2:05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
पाटलिपुत्र-सहरसा इंटरसिटी रद्द
तकनीकी कारणवश 03205/03206 सहरसा-पाटलिपुत्र-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 21 सितंबर से रद्द किया जा रहा है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/10-clone-special-trains-will-run-from-east-central-railway-stations-from-today-reservation-will-be-available-10-days-before-127739109.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com