कनक , स्वर्ण , सोना
अरुण दिव्यांशसोने से तो पूरा घर भरा ,
चैन की नींद सो न सका ।
सोना छिना रात में सोना ,
रोते रोते भी रो न सका ।।
चला तो था पुष्प ही बोने ,
शूल भय से बो न सका ।
नहीं खोनेवाला खो दिया ,
खोनेवाला खो न सका ।।
कनक तो एक सनक है ,
कनक जीवन खनक है ।
कनक खनकते खनकते ,
जीवन का होत टनक है ।।
कनक और खनक छोड़ो ,
दोनों जीवन चैन हराम ।
न कुछ लाना न ले जाना ,
दर्शन कर घूमकर धाम ।।
यहाॅं जो उपजाए हैं सोना ,
भर घर का कोना कोना ।
नीचे ऊपर भी भर ले पूरा ,
कर ले खूब तू सोना सोना ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews