Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सम्मान व्यक्ति को और अधिक जिम्मेदार बनाता है : राकेश कुमार मिश्र

सम्मान व्यक्ति को और अधिक जिम्मेदार बनाता है : राकेश कुमार मिश्र

  • शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला ‘शिक्षा रत्न सम्मान’
पटना, 8 सितंबर 2026। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को देखते हुए आर.सी. सेंट्रल स्कूल, ए.जी. कॉलोनी, पटना के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र एवं शिक्षाविद् श्री पप्पू कुमार को प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रांतीय सचिव राकेश कुमार रंजन के कर कमलों द्वारा प्रतिष्ठित ‘शिक्षा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में दोनों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि “सम्मान व्यक्ति को और अधिक जिम्मेदार बनाता है।” उन्होंने कहा कि किसी शिक्षक या शैक्षणिक संस्था के लिए प्राप्त सम्मान केवल उपलब्धि का प्रतीक नहीं होता, बल्कि यह समाज और विद्यार्थियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उनके भीतर संस्कार, अनुशासन, रचनात्मकता, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आर.सी. सेंट्रल स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
श्री मिश्र ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता हैं। इसलिए विद्यालयों की जिम्मेदारी केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाने पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।

वहीं सम्मानित श्री पप्पू कुमार ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

‘शिक्षा रत्न सम्मान’ मिलने से आर.सी. सेंट्रल स्कूल परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सम्मानित दोनों शिक्षाविदों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे समर्पित कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, मानवीय मूल्यों एवं राष्ट्रप्रेम की शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ