Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पत्रकार सम्मेलन, पत्रकारों को किया गया सम्मानित

पत्रकार सम्मेलन, पत्रकारों को किया गया सम्मानित

  • नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

डॉ अनमोल कुमार

सिमराही बाजार ( सुपौल) । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सिमराही बाजार स्थित ओम शांति भवन के सभागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके बविता दीदी ने की, जबकि ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू, राजस्थान से पधारे ब्रह्माकुमार बीके भगवान भाई ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

सम्मेलन में सिमराही, राघोपुर, भवटियाही एवं आसपास के क्षेत्रों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया तथा विभिन्न समाचार पोर्टलों से जुड़े पत्रकार एवं मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। ब्रह्माकुमारीज परिवार की ओर से सभी पत्रकार बंधुओं का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा संस्थान की ओर से स्मृति-चिह्न एवं सौगात भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर बीके भगवान भाई ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, पवित्रता, प्रेम, शांति, सद्गुण एवं श्रेष्ठ संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक चिंतन को जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है। सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन और श्रेष्ठ संस्कारों के माध्यम से व्यक्ति तनाव से मुक्त होकर स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जी सकता है।

राजयोगिनी बीके बविता दीदी ने श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र एवं आध्यात्मिक स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्माष्टमी केवल उत्सव मनाने का पर्व नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों को अपने जीवन में धारण करने की प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने प्रेम, पवित्रता, शांति, करुणा एवं सद्भाव को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

बीके भगवान भाई ने पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। समाचारों के माध्यम से सकारात्मक विचार, नैतिक शिक्षा, सामाजिक सद्भाव एवं आध्यात्मिक जागृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों से समाज में आशा, शांति एवं सकारात्मकता का वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार बी के किशोर भाई, बीके सुमन बहन, बीके बीना बहन, रेणु बहन, रुषि बहन,बीके रवि भाई, रामफल भाई सहित क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों, मीडिया संस्थानों, डिजिटल मीडिया एवं न्यूज़ पोर्टलों से जुड़े पत्रकार एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक संदेश के साथ-साथ नैतिक शिक्षा, सकारात्मक चिंतन, तनावमुक्त जीवन एवं स्वस्थ जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। अंत में सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रजवलित करके किया और अंत में जन्माष्टमी पर केक कटिंग भी किया।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ