Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कृष्ण का मन डोला

कृष्ण का मन डोला

प्यारी औ प्यारी मईया,
कहते है कृष्ण मुरारी। क्या,
राधा से कर दो सगाई ,
मेरी राधा से कर दो सगाई।
प्यारी औ प्यारी मईया,
कहते है कृष्ण मुरारी।

सुन्दर से सुन्दर है,
वो सबसे न्यारी।
कहो तो कल ही ला दे,
जमुना से झारी।
दिल की भी सुन्दर है,
ये सब बोले कन्हैया।
लगता पुराना कोई
बंधन है मैया।
वरसाने जा कर दे,
रशमो की गोद भराई।
राधा से कर दो सगाई,
मेरी राधा से कर दो सगाई।।

जादूगरी राधा का जादू है कृष्णा,
मीठी मीठी बातो के जाल में न फ़साना।
लाऊंगी ऐसी बहु लाखो में होगी,
तेरी सगाई ऐसी वैसी से न होगी।
राधा से कट्टी कर ले,
इसमें ही तेरी भलाई।
कैसे में कर दूँ सगाई ,
तेरी कैसे में कर दूँ में सगाई।।

प्यारी औ प्यारी मईया,
कहते है कृष्ण मुरारी।
राधा से कर दो सगाई ,
मेरी राधा से कर दो सगाई।
प्यारी औ प्यारी मईया,
कहते है कृष्ण मुरारी।।

जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ