हिंदी
अरुण दिव्यांशहिंदी भाषा यह हिंद का ,
हिंदी भाषा चंद्रभाषी है ।
शिष्ट सभ्य औ विनम्रता ,
निष्ठा मृदुलता प्यासी है ।।
हिंदी तो चंद्र सा शीतल ,
चंद्र सा शीतल प्रकाश है ।
हिंदी से गर्वित ये हिंद है ,
हिंदी प्राचीन इतिहास है ।।
हिंदी रंग तो है हल्दी का ,
हल्दी रंग बहुत शुभ है ।
तम को चिर देत प्रकाश ,
चंद्र कहॅं होत अशुभ है ।।
हिंदी हमारी है हीन नहीं ,
किसने है नाम हीन दी ।
हीन नहीं हिम है यह तो ,
चंद्र शीतल यह हिम दी ।।
हिंदी तो है यह हिंद का ,
हिंद हमारा है हिंदुस्तान ।
हिंदी हमारी बेटी लाड़ली ,
हिंद कहता सीना तान ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
डुमरी अड्डा
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews