Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सभी दुःख ताप संताप से बचाती है मंत्र दीक्षा - आचार्य त्रिपुष्कर शास्त्री जी महाराज

सभी दुःख ताप संताप से बचाती है मंत्र दीक्षा - आचार्य त्रिपुष्कर शास्त्री जी महाराज

  • प्रत्येक वर्ष इसी तिथि को आयोजित होंगी भागवत कथा - सुनील कुमार तिवारी
  • भजन संध्या में कानपुर के कलाकारों ने भाव विभोर किया

द्वारका मंदिर, आनन्दपुरी, बोरिंग केनाल रोड में आयोजित श्रीमद्‌भागवत कथा के विश्राम पश्चात नौवें दिन पूजन इवन आदि कर्म सम्पन्न किया यजमान सुनील कुमार तिवारी ने सपत्नीक सपरिवार । साथैकाल आरंभहुआ भगकन श्री कृष्ण का छठी उत्सव । इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में कानपुर से आये कलाकार राजकुमार प्रिंस ने श्याम जी की तबला, मनीष कुमम के पैड, राम सागर जी के बैजो और रुद्राक्ष जी के इत्‌मोनियम संगति में - कुसुम गाथा सोहर - जुग जुग जीयसु ललनमा भवनवों के भाग जागल हो और भूम उठे भक्ति के भाव में छठी महोत्सव के श्रद्धालु। अनेकों सोहर बधाइया गाकर कलाकारों ने भक्ति भाव जगाया।

व्यासपीठ पर कन्या व्यास की पूजन अभिनन्दन करते हुए सुनील कुमार तिवारी ने कहा सात दिन मे आचार्य श्री त्रिपुष्कर शास्त्री जी ने भागवत सुनाकर भक्ति भाव का अलख जगाने का काम किया है। इतना आत्म बोध तो जागा कि जीवन में सबसुख तभी तक आपके लिए आनन्दप्रद रहता जब तक आपकी मति धर्म सेवन और भगवान की भक्ति में लगा रहता है l क्योंकि सभी सुख के आधार और दाता भगवान श्री कृष्ण ही हैं। यह आयोजन प्रतिवर्ष इसी तिथि में आयोजित होगा l

आज अपने आचार्य पूर्वाहण में कई जिज्ञासु श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री त्रिपुष्कर शास्त्रीजी महाराज से मंत्र दीक्षा ग्रहण किये । इस अवसर पर अपने आशीर्वचन में आचार्यश्री ने कहा मंत्र दीक्षा जीवन को सन्मार्ग में उन्नत शील बनाकर आप‌को सभी दुःख ताप संताप से बचाती है, शतायु जीवन का भोग और मोक्ष सुलभ कराता है l महोत्सव में वैष्णव भक्त नीरज कुमार, ब्रजेश कुमार, लाला राय, उद्‌घोषक सह-प्रधान पुजारी, पंडित मुकेश पाठक, पुजारी पंडित रुपेश पाठक, व्यवस्थापक भरत प्रसाद यादव, रामनन्दन प्रसाद और सुरेन्द्र राय सहित मन्दिर से जुड़े सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया l छठी माहोत्सव पर. आयोजित भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ