पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पंडित कृष्ण बल्लभ शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पटना। पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं समाज के श्रद्धेय व्यक्तित्व पंडित कृष्ण बल्लभ शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से अधिवक्ता समाज, परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
पंडित कृष्ण बल्लभ शर्मा जी लंबे समय से पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे अपने सरल, सहज, मिलनसार एवं धार्मिक स्वभाव के लिए लोगों के बीच विशेष रूप से सम्मानित थे। विधि के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के साथ-साथ सामाजिक एवं मानवीय सरोकारों के प्रति भी उनकी गहरी प्रतिबद्धता रही।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शुभचिंतकों ने कहा कि पंडित कृष्ण बल्लभ शर्मा जी का जाना केवल उनके परिवार की क्षति नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज एवं पूरे सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके व्यक्तित्व, व्यवहार, संस्कार एवं आत्मीयता को लंबे समय तक स्मरण किया जाता रहेगा।
शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि शर्मा जी का स्नेहपूर्ण व्यवहार और समाज के प्रति उनका समर्पण उन्हें सबसे अलग पहचान देता था। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को भगवान भास्कर के परम धाम में अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उन्हें मोक्ष प्रदान करें। साथ ही शोकाकुल परिवार, परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पंडित कृष्ण बल्लभ शर्मा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।ॐ शांति।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews