तुम लगती शरद पूर्णिमा-सी
कुमार महेंद्रनभ से उतरी परी-सी सुंदर,
मन की मधुरिम आस हो तुम।
तप्त मरुस्थल-से जीवन में,
शीतल जल का आभास हो तुम।
चंद्रकिरण-सी छवि मनोहर,
प्रणय-प्रीति की गरिमा-सी।
तुम लगती शरद पूर्णिमा-सी।।
लहरों जैसी चंचल चितवन,
सागर जैसी गहराई।
तुमने आकर मेरे मन में,
प्रेम-सुधा की ज्योति जलाई।
पलकें झुकतीं, अधर मुसकाते,
लज्जा की मधुरिम लालिमा-सी।
तुम लगती शरद पूर्णिमा-सी।।
अधरों पर मुसकान तुम्हारी,
ज्यों उषा की अरुणिम लाली।
तुमसे महकी जीवन-वाटिका,
खिली प्रेम की डाली-डाली।
श्वास-श्वास में गंध चंदन की,
प्रीत की जीवंत प्रतिमा-सी।
तुम लगती शरद पूर्णिमा-सी।।
जब तक नभ में चाँद रहेगा,
तब तक प्रीत हमारी होगी।
जब तक साँसों के स्वर गूँजें,
मन में छवि तुम्हारी होगी।
जन्म-जन्म का साथ हमारा,
अमर प्रेम की ज्योत्स्ना-सी।
तुम लगती शरद पूर्णिमा-सी।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews