नवलगढ़ की कई हस्तियां गांधी सेवा रत्न अवार्ड -2026 से सम्मानित हुईं

राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर होटल रानी बाग, सूरजगढ़ में गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान
समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त जॉइंट सेक्रेटरी इन्द्र राज सिंह ने की। वहीं राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त डीजीपी रवि प्रकाश महरड़ा मुख्य अतिथि रहे।
राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट की डायरेक्टर निकिता थालोर अति विशिष्ट अतिथि रहीं। साहित्यकार अब्दुल समद राही, एडवोकेट सुनील कुमार झारिया, काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, तेज सिंह राठौड़, मंजू ठोलिया, युवा सामाजिक कार्यकर्ता विजय मील, सुभिता सीगड़, डॉ. स्वामी चरण, मंजू देवी और हेमलता कांसोटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में नवलगढ़ के वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़, रमाकांत सोनी, मुरली मनोहर चोबदार, पीरामल दायमा, मोहन लाल जांगिड़, राकेश कुमार सोनी, रामावतार सोनी, सुरेन्द्र ख्यालिया, भवानी शंकर सैनी, डॉ रामावतार सबलानिया, महेंद्र कुमार कुमावत, डॉ जगदीश प्रसाद कड़वासरा, सुमन राठौड़, दिव्यांशी धूत, ऋषिका चेजारा, राजेश जैन संजय मीणा जाखल को इनके द्वारा किए गए विशेष कार्यों से प्रेरित होकर गांधी सेवा रत्न अवार्ड से नवाजा गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews