जीबीएम कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित एकदिवसीय अनुभवजन्य अधिगम सत्र में छात्राओं को "स्वयं" पर नामांकन एवं कोर्सेज ढूंढने के के बताए गए तरीके.jpeg)
.jpeg)
गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के सावित्री महाजन सभागार में मनोविज्ञान विभाग एवं विभाग के वेलनेस क्लब द्वारा अनुभवजन्य अधिगम सत्र के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं को स्वयं पोर्टल पर विभिन्न कोर्सेज को ढूंढने तथा उनमें नामांकन लेने की विधियाँ बताई गयीं। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल की अध्यक्षता में मनोविज्ञान विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष प्रीति शेखर तथा मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुचि सिन्हा, डॉ प्रमिला कुमारी एवं डॉ सीता ने संयुक्त रूप से किया। कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि सभी छात्राओं ने इस महत्वपूर्ण परामर्श सत्र का तन्मयता के साथ लाभ उठाया। प्रधानाचार्या पटेल ने छात्राओं को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए डिजिटल शिक्षा मंच "स्वयं" से जुड़कर अपने ज्ञान को विस्तार देने की बात कही। साथ ही, उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस कार्य में छात्राओं की सहायता करने की बात कही। कार्यक्रम में आकांक्षा, वर्षा, प्रियंका, तनीषा, सुमन, रजनी, खुशी, नेहा, सुमन, काजल, माधवी, साधना प्रिया, तेजस्विनी, तब्बसुम, सहित अनेक छात्राओं की उपस्थिति रही।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews