क्षेत्रीय हिन्दी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विशेष कार्यक्रम
संवाददाता रमेश कुमार की खबर |
आज दिनांक 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को लोक भवन, पटना में “क्षेत्रीय हिन्दी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
सम्मेलन का मुख्य विषय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : व्यक्तित्व एवं कृतित्व” रहा । इस अवसर पर शिक्षा, संस्कृति, राष्ट्रीय एकता, भारतीय भाषाओं, भारतीय ज्ञान-परंपरा तथा राष्ट्रनिर्माण में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान पर विद्वानों एवं विषय-विशेषज्ञों द्वारा सार्थक विमर्श किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन जी, माननीय राज्यपाल, बिहार एवं कुलाधिपति, राज्य विश्वविद्यालय द्वारा किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में श्री इंद्रेश कुमार , वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पद्मश्री श्री शांतनु , चुनाव आयुक्त, जम्मू-कश्मीर तथा श्री समाकांत चंदन ,वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक की पुस्तक का विमोचन किया गया l इसके पश्चात पद्मश्री श्री शांतनु ने अपने काव्य-पाठ के माध्यम से सम्मेलन के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पक्ष को रखा l सम्मेलन के आयोजन में विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं माननीय सदस्य, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार डॉ. विपिन कुमार, श्री दीपक ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं माननीय सदस्य संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, मुख्य समन्वयक श्री शैलेश वत्स , केंद्रीय प्रभारी-बिहार एवं झारखंड, सम्मेलन के संयोजक एवं विश्व हिन्दी परिषद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल किशोर तथा सह-संयोजक एवं अध्यक्ष, शैक्षिक प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश प्रो. मधु प्रभा सहित परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही l कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद्, प्राध्यापक, शोधार्थी, साहित्यकार, राजभाषा अधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रही l
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews