Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

समानता का अधिकार

समानता का अधिकार

अरुण दिव्यांश
जैसे चार दिनों का शीत बयार ,
जैसे अनुनासिक मात्रा अनुस्वार ।
पुरुष सा सहभागिता तो कर ले ,
फिर महिला समानता अधिकार ।।
बातों का हल तो सबको है आता ,
खेतों में चला ले कुदाल और हल ।
माना महिला है लक्ष्मी सरस्वती ,
किंतु पुरुष देख नारी जाती है जल ।।
कहे महिला मत हिला तू मुझको ,
नारी कहाॅं मानने ही वाली हार है ।
घर भर को है इशारे पे नचाती ,
बिन तलवार नारी उल्टी धार है ।।
पति होता जिसके पूरे कब्जे में ,
सास ससुर का नित्य हो अपमान ।
ससुराल को हर पल नीच दिखाना ,
जिसमें समझती अपना सम्मान ।।
महिला होतीं लक्ष्मी सरस्वती ,
किंतु न लक्ष्मी सरस्वती द्वार हैं ।
हर पल दिखे लाल लाल ऑंखें ,
जैसे लगतीं माॅं काली के अवतार हैं ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ