राज्य में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध.jpeg)
.jpeg)
- किसानों की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित, वितरण व्यवस्था पर रहेगी सतत निगरानी : कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा
पटना, 26 अगस्त 2026। राज्य में खरीफ मौसम के दौरान किसानों को उर्वरक की उपलब्धता को लेकर कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों की आवश्यकता के अनुरूप इसकी आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय पर और उनकी जरूरत के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उर्वरक की उपलब्धता, आवंटन, आपूर्ति और बिक्री की पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रख रही है। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उर्वरक वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी या किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला से प्रखंड स्तर तक निगरानी
श्री सिन्हा ने बताया कि उर्वरक वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि किसानों की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। विभागीय स्तर पर उपलब्ध स्टॉक, आवंटन तथा बिक्री की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि किसी क्षेत्र में मांग के अनुरूप आपूर्ति में कमी नहीं होने पाए।
निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता
कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उर्वरक की कीमत को लेकर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें निर्धारित दर से अधिक राशि का भुगतान नहीं करना पड़े, इसके लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक निगरानी की जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उर्वरक की बिक्री के दौरान निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन कराया जाए तथा किसानों के हितों के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए।
शिकायत होने पर अधिकारियों से करें संपर्क
कृषि मंत्री ने राज्य के किसानों से अपील की कि उर्वरक से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे अपने जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अथवा प्रखंड कृषि पदाधिकारी से तत्काल संपर्क करें। इसके अलावा किसान हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करना विभाग की जिम्मेदारी है। किसी किसान को उर्वरक प्राप्त करने में कठिनाई होती है तो उसकी सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जानी चाहिए, ताकि तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
FCO के प्रावधानों के अनुरूप वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल
कृषि मंत्री ने बताया कि फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर (FCO) के प्रावधानों के अनुरूप उर्वरक वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थोक विक्रेताओं को खुदरा विक्रेता के रूप में तथा खुदरा विक्रेताओं को थोक विक्रेता के रूप में कार्य करने की अनुमति प्रदान करने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सरकार का उद्देश्य वितरण व्यवस्था को अधिक व्यापक और सुगम बनाना है, ताकि किसानों को उनके नजदीकी क्षेत्र में ही आवश्यक उर्वरक आसानी से उपलब्ध हो सके।
पारदर्शी वितरण व्यवस्था पर जोर
कृषि मंत्री ने कहा कि उर्वरक वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। सरकार का प्रयास है कि उपलब्ध उर्वरक का वितरण वास्तविक आवश्यकता के आधार पर हो और किसानों को बिना किसी अनावश्यक परेशानी के खाद उपलब्ध हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री की नियमित समीक्षा करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत या अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
किसानों के हितों से समझौता नहीं
श्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार किसानों को समय पर आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के साथ-साथ इसकी आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को खेती के महत्वपूर्ण मौसम में उर्वरक के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए विभागीय अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी करते रहेंगे और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कदम उठाए जाएंगे।कृषि मंत्री ने किसानों से भी अपील की कि वे निर्धारित मात्रा एवं अनुशंसित उर्वरक का ही उपयोग करें तथा उर्वरक की खरीद के दौरान निर्धारित मूल्य और बिक्री संबंधी नियमों का ध्यान रखें। सरकार और कृषि विभाग किसानों की सुविधा, पारदर्शी वितरण तथा निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्यरत हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews