Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

खुदको जानों

खुदको जानों

संजय जैन

जीना आज में सीखो
कल में क्या रखा है।
चिंता कल की छोड़ो
आज के बारे में सोचो।।

युग तो बदला है
पर सोच नही बदली।
समय को तुम पढ़ो
उस के अनुसार चलो।।

कर्तव्य दायित्व याद रखो
मेहनत पर विश्वास करो।
वर्तमान को भी समझो
और अपनी सोच बदलो।।

देखकर दुसरो को तुम
बस जीना छोड़ दो।
अपनी चादर को देखकर
पैरों को फैलाना सीखो।।


जिंदगी तेरी बदल जाएंगी
जब तुम खुदको पहचानोगें।
और उसके अनुसार ढलोगें
तो जमाने को पहचान जाओगें।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ