Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आर.सी. सेंट्रल स्कूल में प्रश्नमंच प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई उत्कृष्ट प्रतिभा

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आर.सी. सेंट्रल स्कूल में प्रश्नमंच प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई उत्कृष्ट प्रतिभा

पटना, 4 जुलाई। राजधानी पटना के एजी कॉलोनी स्थित आर.सी. सेंट्रल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में सहयोग, सहभागिता और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भव्य प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के अधिकारियों ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को सहकारिता के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के फैकल्टी श्री रविशेखर प्रसाद, फैकल्टी श्रीमती तन्वी प्रिया एवं सोशल मीडिया असिस्टेंट श्री हेमंत कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने अतिथियों का परिचय कराया, जबकि श्रीमती अमृता सिन्हा ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका सुश्री ऋचा तिवारी ने किया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए श्री रविशेखर प्रसाद ने कहा कि सहकारिता भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो सामूहिक शक्ति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने का उद्देश्य सहकारी समितियों के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक योगदान को रेखांकित करते हुए लोगों में सहकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर श्री हेमंत कुमार ने कहा कि आज के समय में सहकारी मॉडल वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी समाधान प्रस्तुत करता है। यह न केवल समाज में सहयोग और साझेदारी की भावना को मजबूत करता है, बल्कि न्यायपूर्ण, समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसके पश्चात श्रीमती तन्वी प्रिया ने अत्यंत रोचक, ज्ञानवर्धक एवं व्यवस्थित ढंग से प्रश्नमंच प्रतियोगिता का संचालन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने ज्ञान, त्वरित सोच और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ गया।

कार्यक्रम के अंत में श्री शिव कुमार साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित यह आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम साबित हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, श्री नरेश प्रसाद, श्री ओम कुमार सिंह, श्रीमती ज्योति कुमारी, श्रीमती सविता कुमारी, श्रीमती निशा कुमारी, सुश्री ऋचा तिवारी, सुश्री अंजलि कुमारी, सुश्री सुरभि कुमारी, मधु कुमारी सहित विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सहकारिता, सामूहिक नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस को सार्थक रूप से मनाया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ