बहू को बेटी बनाओं
बेटी बहू में देखो तुमकितना अंतर रखते हो।
बेटी की गलतियों पर
माँ-बाप पर्दा डालते हो।
पर बारी बहू की आये तो
सास बनकर ताना कसती हो।
यही पक्षपात तुम देखो
बेटी और बहू में करते हो।।
घर को स्वर्ग बनाना चहाते हो
तो बहू को बेटी मान लो।
जो आज़ादी बेटी को देते हो
वो ही तुम बहू को दो।
सच में फिर बहू तुम्हें
माँ अपनी मान लेगी।
फिर माँ-बेटी के स्नेह-प्यार से
घर को स्वर्ग बना देगी।।
पक्षपात करने की तुम
कोशिश कभी मत करना।
सामान भाव बेटी बहू पर
तुम माँ बनकर ही रखना।
ऐसा करने भर से ही
मान-सम्मान बढ़ेगा तुम्हारा।
माँ बेटी के जैसा रिश्ता
बहू संग तुम्हारा होगा।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews