श्री गणेशाय नम:
2 जुलाई 2026, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|
2 जुलाई 2026, गुरूवार का दैनिक पंचांग
🔅 तिथि द्वितीया 07:56 AM
🔅 नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 08:43 AM
🔅 करण :
गर 09:40 AM
वणिज 09:40 AM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग वैधृति 04:38 PM
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:13 AM
🔅 चन्द्रोदय 08:37 PM
🔅 चन्द्र राशि मकर
🔅 सूर्यास्त 06:47 PM
🔅 चन्द्रास्त 06:46 AM
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 कलि सम्वत 5128
🔅 दिन काल 01:42 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत ज्येष्ठ
🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:25:58 - 12:20:47
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 09:36 AM - 10:31 AM
🔅 कंटक 03:05 PM - 04:00 PM
🔅 यमघण्ट 05:56 AM - 06:51 AM
🔅 राहु काल 01:36 PM - 03:18 PM
🔅 कुलिक 09:36 AM - 10:31 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 04:54 PM - 05:49 PM
🔅 यमगण्ड 05:02 AM - 06:44 AM
🔅 गुलिक काल 08:27 AM - 10:10 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन
❤️💛विशेष ~ पश्चिम दिशा मे बुधास्त। 💛❤️
2 जुलाई 2026, गुरूवार का दैनिक राशिफल
मेष (Aries): आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। काम बिगड़ने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों और विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर आएगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
वृषभ (Tauras): अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। निर्धारित समय कार्य पूरा नहीं कर सकने से रोष पैदा हो सकता है। योग, ध्यान और अध्यात्म से राहत मिल सकती है।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मिथुन (Gemini): मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। दोस्तों और परिजनों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आपके हाथ से दान-धर्म और सखावत के कार्य होंगे।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण मिलेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकार के कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
कन्या (Virgo): आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थायी संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं निर्मित होंगी। धन खर्च होगा।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
तुला (Libra): वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का होने से साहस और कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी निवेश आपको लाभ दे सकता है। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक 4
वृश्चिक (Scorpio): आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की सलाह देते हैं। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
धनु (Sagittarius): आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंच सकती है। कम सफलता मिलने से हताशा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। लक्ष्मीनारायण आपकी मुसीबत कम करेंगे।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
कुंभ (Aquarius): नए कार्य या आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लक्ष्मीनारायण की कृपा आपके साथ है। नौकरी धंधे में लाभ होगा। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मीन (Pisces): आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को दोगुणा कर देगा। व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति होगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
ज्योतिषाचापं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews