बरसात की भविष्यवाणी
जय प्रकाश कुवंरआसमान बादलों से पूर्ण खाली है।
बरसात के लिए मौसम विभाग से,
अगली भविष्यवाणी होने वाली है।।
भविष्यवाणी अनुसार पटना में जून में ही,
मौनसुन आने वाला था।
रोज भविष्यवाणी सुनते सुनते,
शरीर और मन का निकला दिवाला था।।
जून की धूप और प्रचंड गर्मी ने,
राजधानी पटना को पूरा झुलसा दिया।
बरसात के लिए भविष्यवाणी रूकता नहीं है,
एक के बाद एक नयी घोषणा ला दिया।।
अगले तीन घंटे में जून में आंधी बरसात,
पूरे गर्जन तर्र्जन के साथ आने वाला है।
अब भविष्यवाणी पर विश्वास नहीं है,
क्योंकि कल तो अब जून जाने वाला है।।
लगता है इंद्रदेव का कुछ स्टाफ हड़ताल पर है,
पटना के मौसम विभाग को,
इन्द्रदेव के आॅफिस से कोई सम्पर्क नहीं है।।
निर्धारित दिन पर जब, मांगें मिलने पर,
इंद्रदेव के आॅफिस का हड़ताल खत्म हो जाएगा।
यहाँ रूटिन भविष्यवाणी होते रहेगा,
मौनसुन उनके हड़ताल खत्म होने पर ही आएगा।।
तब तक रोना धोना किस काम का,
धूप गर्मी से जल रहे हैं, यों ही जलते जायेंगे।
प्रचंड गर्मी के कोप से अगर प्राण बच गया तो,
आने वाले महीनों में बरसात का लुत्फ उठायेंगे।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews