Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बाल मजदूरी अभियान बिहार का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन प्रारंभ

बाल मजदूरी अभियान बिहार का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन प्रारंभ

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

पटना।बाल मजदूरी विरोधी अभियान का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन पटना के ए एन सिंह इंस्टीट्यूट में नवलेश कुमार सिंह एवं प्रमोद कुमार शर्मा के संयोजन में शुरू हुआ।सम्मेलन में बिहार के 22जिलों के 72 साथियों ने भाग लेकर श्रम नहीं शिक्षा 26का समर्थन करते हुए बाल मजदूरी समाप्त करने का संकल्प लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाल मजदूरी अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री अशोक भाई ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा पहले 2026तक बाल मजदूरी को समाप्त करने की घोषणा एस डी जी के माध्यम से किया था,अब यह यह 2030 हो गया है,उन्होंने कहा कि श्रम नहीं शिक्षा तभी हो सकता है जब न्यूनतम मजदूरी नहीं ,सम्मान पूर्वक मजदूरी तय होना चाहिए।
सम्मेलन का उद्घाटन बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार,बाल संरक्षण आयोग के राकेश कुमार,यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्री अमर जी ,बाल श्रम आयोग के पूर्व सदस्य तारकेश्वर जी ,लोकतंत्र रक्षा अभियान के अक्षय कुमार,बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्र भूषण,राजेंद्र मलिक,सत्येंद्र शांडिल्य,सांत्वना भारती सुप्रिया ,रामचंद्र भाई ,राम विनय भाई के अलावा कई साथियों ने भाग लेकर अपना विचार व्यक्त किया।
सम्मेलन में व्यापक स्तर पर बाल मजदूरी का सर्वे,बाल पंचायत,महिला हितैषी पंचायत,बाल मजदूरी को समाप्त करने के लिए ग्राम कचहरी को शामिल करना,बाल मजदूरी विरोधी अभियान के 44दिन का अभियान में 4लाख व्यक्तियों के बीच बाल मजदूरी को समाप्त करने का जानकारी दिया।सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया गया कि अगर हम सभी मिलकर गांव के सभी बच्चों को स्कूल और आंगनवाड़ी में नामांकन करा दिया जाय,तो बाल मजदूरी समाप्त हो जाएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ