Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

तन तो माटी का

तन तो माटी का

अरुण दिव्यांश

तन तो बना माटी का ,
तन मंदिर कहलाय ।
ता में है आसन बना ,
जा में है देव बैठाय ।।
परमात्मा अंश आत्मा ,
निज आसन जमाय ।
पुजारी रूप एक बैठा ,
तन में मन है समाय ।।
मन बने मंदिर शासक ,
तन जहॅं तहॅं ले जाय ।
मन करता मनमर्जी ,
जो है मन को भाय ।।
मन कारण अहंकार है ,
मन कारण है विकार ।
मन कारण है देव होत ,
मन कारण सुविचार ।।
मन कारण दैत्य होत ,
मन कारण होत देव ।
मन ही है विष्णु ब्रह्मा ,
मन कारण महादेव ।।
तन आधारित मन है ,
तन ये भस्म हो जाय ।
तन संग मन जले नहीं ,
तन तज मन उड़ जाय ।।
तन तो बना माटी का ,
माटी पर ही इठलाय ।
तन जल जाए धरा पर ,
अंत काल धोखा खाय ।।


पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ