Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

'ढाई आखर' पत्र लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को छात्रवृत्ति एवं प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

'ढाई आखर' पत्र लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को छात्रवृत्ति एवं प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

पटना, 13 जून। भारतीय डाक विभाग की लोकप्रिय राष्ट्रीय स्तरीय 'ढाई आखर' पत्र लेखन प्रतियोगिता 2025-26 के विजेता छात्र-छात्राओं के सम्मान में शनिवार को पटना जीपीओ परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को छात्रवृत्ति राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पटना जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर रंजय कुमार सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता के निर्धारित विषय पर देशभर के हजारों बच्चों ने अपने विचार पत्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किए। बिहार परिमंडल के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रवृत्ति के माध्यम से उनके शैक्षणिक विकास में सहयोग प्रदान कर रहा है।
रंजय कुमार सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल युग में, जब संचार के अधिकांश माध्यम त्वरित संदेशों तक सीमित हो गए हैं, ऐसे समय में 'ढाई आखर' प्रतियोगिता युवाओं को पत्र लेखन की परंपरा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पत्र लेखन केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भावनाओं, विचारों और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति की सशक्त कला है, जिसे जीवित रखना समय की आवश्यकता है।
समारोह में विजेता विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे। सभी ने भारतीय डाक विभाग की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में लेखन, चिंतन और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।
पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विजेता छात्र-छात्राओं मानशी रॉय, मिस्टी कुमारी एवं यशदीप कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विनय कुमार दूबे, उप मुख्य डाकपाल (प्रशासन), पटना जीपीओ, अखिलेश कुमार, फिलाटेली इंचार्ज, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण तथा डाक विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
-संवाददाता
दिव्य रश्मि न्यूज, पटना
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ