Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गर्मी का जिम्मेदार

गर्मी का जिम्मेदार

संजय जैन

गर्मी से हालत पतली हो गई
सो जीना हुआ दुस्वार।
अब तो सब को है बस
पानी गिरने का इंतजार।।

गर्मी कुछ ज्यादा ही है
देखो तुम इस बार।
हम ने ही बनाया है
गर्मी होने का आधार।।

वृक्ष पहाड़ काट दिये
स्रोत्र नमी के मिटा दिये।
हरियाली का नाम नही है
बदल टकराने को पहाड़ नही।।

सड़क बना दिये सीमेंट के
मिट्टी डामर वाले रोड नही।
कैसे पानी सोकेगी अब
प्यारी प्यारी ये भूमि।।

विकास का घोड़ा दौड़ रहा है
पर क्षित विक्षित सब हो रहा है।
मौसम का अब हाल बुरा है
जिसका जिम्मेदार ये विकास है।।

नदी नाले खेत पहाड़ सब
इस विकास की भेट चढ़ गये।
हरे भरे छोटे छोटे गाँव आदि
अपना आस्त्व ही खो दिये।।

जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ