क्या ही कर सकते है
संजय जैन
किसे दोष दे किस से उम्मीद करे
आशा निराशा के बदल जीवन में आते जाते रहे। पर लोगों के भाव बिल्कुल भी नही बदले। हर समय उम्मीद की एक नई किरण हमारे विश्वास को जगा देती है। जो कभी खुशी देती है तो कभी रुला देती है। संसार का चक्र इसी तरह से चलता दौड़ता रहता है। अनजाने रिश्तों का भी जीवन में बहुत बड़ा महत्व है कभी कभी वो फरिशते बनकर हमारे जीवन में आ जाते है और एक नई ऊर्जा दे जाते है। अपनों से ज्यादा उस समय अजनबी हमें सहारा देते है और अपने सिर्फ धोका। परिवर्तन के इस दौर में हर चीज मिलना संभव है परंतु कुछ चीजे आज भी हमें लाखो रूपिया देकर भी नही मिलती जो की हमारे आपके व्यवहार से ही मिलता है। खुद महसूस करो और बताओं की आज का ये दौर कैसा जिसमें किस की इज्जत है और किस की नही। नया जोश तो है परंतु उसे पूरा करने और सही गलत का इंसाफ करने की क्षमता नही है। पैसा बहुत है परंतु कहाँ और कैसे खर्च करना है ये नही पता। माँ बाप है उनको सब कुछ देना है ताकि वो सुखी रहे परंतु उनके साथ रहना और उन्हे समय देना ये नही है। यदि सुख पैसे से खरीदे जाते तो माँ बाप औलाद को खरीद सकती थी। सुख की अनुभूति मेहसूस करने को हमे आपको साथ रहना खाना पीना दुख सुख की बातें सुनना सुनाना जिसके कारण ही जीवन का आनंद मिलता है। कहाँ से चले और कहाँ तक आ पहुंचे किसी को भी कुछ नही पता है। आज कल के 90% परिवार एकला विचारधारा पर चल रहे है। अपनापन और आत्मीयता तो बिल्कुल भी नही बची है। बस बचा है तो पैसा, जिससे क्या ही कर सकते है। घर संसार परिवार तो इनकी परिभाषा में कैसे क्या आते है। जो ये ही बता सकते है। अपने आपको देखो समझो परिवर्तन के दौर को समझने की कोशिस करो। सच्चे सुख को खोजो वो कैसे और कहाँ मिल सकता है। उस तरफ अपने आपको लेकर जाओं। मेरा लेख सिर्फ आपको कुछ एहसास करा सकता है भाव बना सकता है। हिम्मत आपको स्वयं ही जुटानी होगी। वो आपके निर्णय पर और कर्म पर निर्भर करेगा। लेखक होने के नाते लिख सकता हूँ कमियां बता सकता हूँ। अमल नही करा सकता वो आपको स्वयं करना पड़ेगा।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews