पर्यावरण संरक्षण
नीता सहायपर्यावरण संरक्षण पर करो विचार बच्चे कम हो पेड़ हजार,
हर बच्चे पर हों पेड़ हजार,
तो हरा भरा हो संसार
नदियों में ना डालो कचरा
वरना होंगे लाख विकार।
भूस्खलन, सुनामी और बाढ़ की मार
उस पर लगती वन में आग
घटता ग्लेशियर, बढ़ता रेगिस्तान
विलुप्त पक्षी, बढ़ता तापमान
कहाँ गए वो गौरैये सारे
जिनकी कलरव से था घर गुलजार।
इन्सानों का यह किया-कराया
प्रकृति का दोहन बारम्बार।
जंगल के प्राणी जाए कहाँ अब
उनके निवास न करो बरबाद,
वृक्ष का गहना, फूलों का नग
हरियाली का करो विस्तार।
ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन से
धरती का बदल रहा मिजाज,
आदमी के अस्तित्व पर है खतरा
अगर ना करें हम आत्म सुधार।
आओ हम अपना देश सजायें
राष्ट्र की समृद्धि को करें साकार, सड़कों पर ना फैले प्रदूषण,
अपने वाहन का रखें खयाल।
नमामि गंगे का मंत्र अपनायें
पानी को न व्यर्थ बहायें,
पर्यावरण की रक्षा करने को
हम सब मिलकर करें प्रयास।
आओ हम चलाएं यह अभियान
हरा भरा हो जाए संसार
पृथ्वी माता पर आए ना आँच प्रकृति का हम करें सम्मान।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews